लोकगायिका शारदा सिन्हा कोरोना को पराजित कर घर लौटी - Nai Ummid

लोकगायिका शारदा सिन्हा कोरोना को पराजित कर घर लौटी


बहुचर्चित और पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा कोरोना को मात देकर घर लौट गई। यह यह खबर लोगों के लिए सुकूनदायक है। अपने फेसबुक पर वीडियो और फ़ोटो शेयर करते शारदा सिन्हा ने खुद ही इस बात की पुष्टि की।


बात दें कि कुछ दिनों पहले शारदा सिन्हा के निधन की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लोगों ने तो  श्रद्धांजलि तक देना शुरू कर दिया था। इसके बाद स्वयं शारदा सिन्हा और उनके बेटे ने इसे फर्जी बताया और कहा कि वो कोरोना पॉजिटिव हुई ही। लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अफवाहों पर ध्यान न दें। आपकी दुआओं से वह जरूर स्वस्थ होकर उनके बीच आएंगी।


मालूम हो कि शारदा सिन्हा को छठ गीतों से काफी प्रसिद्धी मिली थी। जिसके बाद शारदा ने कई सुपरहिट गानों को आवाज दी। जिससे वह आज हर दिल की धड़कन बन चुकी है।


Previous article
Next article

1 Comments

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads