बच्चे ने निगला सांप, पूँछ को देखकर माँ ने निकाला बाहर, फिर क्या हुआ ? - Nai Ummid

बच्चे ने निगला सांप, पूँछ को देखकर माँ ने निकाला बाहर, फिर क्या हुआ ?

तस्वीर- गूगल

ऐसा कम ही सुनने को मिलता है कि किसी बच्चे ने साँप निगल लिया। जी हां, फिर ऐसी एक घटना घटी है भारत के उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फतेहगंज क्षेत्र के भोलापुर गांव में। यहां के एक परिवार के एक साल के बच्चे ने 5 सितंबर यानि शनिवार को घर के आंगन में खेलते हुए सांप को निगल लिया। प्राप्त खबरों के अनुसार, लड़के ने सांप को थोड़ा सा काट भी लिया था। जब उसकी मां की नजर  उसके मुंह पर पड़ा तो देखती है बच्चे के मुंह में कोई वस्तु है जिसे बच्चे ने आंशिक रूप से निगल लिया था। जब मां ने उसे बाहर निकाला तो देखकर हैरान जाती है कि यह तो एक सांप है।

फिर क्या था, आनन फानन में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि लड़के के पिता धरमपाल छह इंच लंबे मरे हुए सांप को अपने साथ अस्पताल लेकर गए थे।

चिकित्सा अधिकारी हरीश चंद्र के अनुसार, बच्चे को एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया गया और उसे आपातकालीन वार्ड में एडमिट किया गया है।

डॉक्टरों की मानें तो यह जहरीला सांप करैत यानी क्रेट हैचलिंग था। लेकिन परिवारवालों की तत्परता के कारण और समय पर इलाज मिलने के कारण बच्चा खतरे से बाहर है।

बता दें कि बच्चे के पिता धरमपाल एक किसान हैं। उन्होंने कहा कि 'मेरी पत्नी सोमवती ने देवेंद्र के मुंह में कुछ देखा और जब उसे बाहर निकाला तो वह डर के मारे चिल्ला उठी और लोग इकठ्ठा हो गए। क्योंकि यह एक छोटा सांप था वो भी जहरीला, लेकिन थोड़ी बाद सांप की मौत हो गयी।'

विशेषज्ञ के अनुसार, 'क्रेट हैचलिंग आम वुल्फ सांप अक्सर समान दिखते हैं। उनकी स्किन के एक जैसे पैटर्न के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हेाता है। क्रेट हैचलिंग के काटने से इंसान की मौत हो सकती है लेकिन वुल्फ घातक नहीं होता है। बच्चे  को एंटी-वेनम देने में कोई नुकसान नहीं है, क्योंकि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।'




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads