कोरोना के कारण आखिर किन-किन देशों में अकाल पड़ने की है अधिक संभावना ? - Nai Ummid

कोरोना के कारण आखिर किन-किन देशों में अकाल पड़ने की है अधिक संभावना ?

तस्वीर - गूगल

कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरा विश्व बेहाल है तो वहीं कुछ ऐसे देश हैं जहां कोरोना वायरस के कारण बेहाल ही नहीं बल्कि बिल्कुल ही हालात को बदलहाल कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चार देशों में अकाल और बड़ी तादाद में खाद्य असुरक्षा की बड़ी चेतावनी दी है। संघर्ष प्रभावित कांगो, यमन, साउथ सूडान और नार्थ ईस्ट नाइजीरिया में अकाल और खाद्य असुरक्षा का संकट उत्पन्न होने वाला है। 

शनिवार को एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि इन देशों में अकाल पड़ने और खाद्य असुरक्षा पैदा होने का खतरा है। ऐसे हालात में इससे लाखों लोगों की जिंदगी खतरे में हैं। 

एंटोनियो ने यह जानकारी खाद्य संकट और हालिया खाद्य सुरक्षा विश्लेषण-2020 के हवाले से देते हुए कहा कि ये चार देश दुनिया के खाद्य संकट रैंकिग में सबसे ऊपर हैं। इससे निपटने के लिए बहुत कम कोष मुहैया कराया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि वर्षों से घिरे डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कांगो, यमन, पूर्वोंत्तर नाइजीरिया और दक्षिणी सूडान में खाद्य सुरक्षा का गंभीर संकट देखने को मिल रहा है। अब कार्रवाई करने की जरूरत है। 

वहीं संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख मार्क लोकाॅक ने कहा कि महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है और इसका सबसे बड़ा असर खाद्य सुरक्षा और कृषि उत्पादन पर पड़ा है। कोरोना महामारी के कारण यहां की अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट देखने को मिल रही है और इसका सबसे बड़ा असर खाद्य सुरक्षा और कृषि उत्पादन पर भी पड़ा है। 


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads