‘सुरेश मुखिया’ यूनेस्को प्रतियोगिता में हुए पुरस्कृत - Nai Ummid

‘सुरेश मुखिया’ यूनेस्को प्रतियोगिता में हुए पुरस्कृत


युनेस्को द्वारा कला और संस्कृति संबंधी वीडियो बनाने की प्रतियोगिता में सप्तरी के सुरेश मुखिया को पुरस्कृत किया गया है।

यूनेस्को नेपाल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देश भर से मुखिया सहित पांच लोगों को पुरस्कृत किया गया। यूनेस्को ने संस्कृति पर 1 मिनट का वीडियो बनाने के लिए एक प्रतियोगिता आमंत्रित किया था। इसके बाद मुखिया ने मिथिला की विशेष संस्कृतियों में से एक ‘सामा चकेवा’ पर विडियो बनाने का विचार कर उस पर काम करना शुरू कर दिया। मुखिया के मेहनत और जज्बा ने युनेस्को को उसके वीडियो को चुनाव करने पर बाध्य कर दिया। फिर क्या था, सुरेश मुखिया ने यह पुरस्कार अपने नाम कर लिया। संस्कृति संबंधी वीडियो बनाने की प्रतियोगिता में सप्तरी के सुरेश मुखिया को युनेस्को ने पुरस्कृत किया है। हाल ही में उन्हें काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।


बता दें कि यूनेस्को नेपाल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देश भर से मुखिया सहित पांच लोगों को पुरस्कृत किया गया। इसमें मुखिया समेत देश भर के अलग-अलग जगहों से आए लोगों ने वीडियो बनाए। वीडियो शूट करने और फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में रुचि रखने वाले मुखिया ने विभिन्न विषयों पर वीडियो बनाए हैं।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads