दुनिया
एशियन यूथ क्लाइमेट कन्क्लेव में युवाओं ने पर्यावरण समस्याओं पर रखे अपने विचार
लाडनूँ जैन विश्व भारती स्थित सचिवालय सभागार में शुक्रवार को एशियन यूथ क्लाइमेट चेंज कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। इस दौरान बतौर अतिथि उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढ़वाल, तहसीलदार डॉ सुरेंद्र भास्कर, नवीन बेंगाणी व परवीन बरडिया मौजूद रहे। डॉ विजय श्री शर्मा ने सभी का स्वागत किया व स्वागत वक्तव्य पेश किया।
एसडीएम गढ़वाल ने संबोधित करते हुए कहा कि विगत 20 वर्षों में पर्यावरण को लेकर काफी चर्चाएं हुई है,लेकिन धरातल पर अभी तक इतना सफल क्रियान्वयन नही हो पाया है। हर देश को सामूहिक रूप से इस हेतु आगे बढ़कर दिल से प्रयास करना होगा तभी सुधार संभव हो पाएगा। इसी कड़ी में तहसीलदार डॉ भास्कर ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व वर्तमान में जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहा है व दिन प्रतिदिन यह समस्या बढ़ती जा रही है जो हम सभी के लिए बेहद चिंता का विषय है। इस दौरान देश विदेश के कुल 35 बुद्धिजीवी प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने सेमिनार के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रतिभागियों को 5 अलग अलग ग्रुप में वर्गीकृत करके पर्यावरण से जुड़ी अलग अलग समस्याओ पर भी अपने विचार व्यक्त करने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अभिनव चौधरी ने किया व आभार ज्ञापन लेक्सा फाउंडेशन के अनीस ने किया। कार्यक्रम के दौरान युवा पत्रकार दीक्षांत हिन्दुस्तानी, खुशी जोधा, हेम पुष्पा चौधरी, दिव्या पारीक, आकांक्षा, सिमरन, अर्चना, भावना, नेपाल से बाबूलाल, सुमित, सरला, अभिनव, सौरभ सुष्मिता, जोनु, अशोक अधिकारीओर बंगलादेश से रिज़वी, रिजुल सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें