दुनिया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चलते ही बिहार में जातीय गणना कराए जाने का ऐतिहासिक निर्णय हो पाया: उपेन्द्र कुशवाहा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जातीय गणना कराए जाने के ऐतिहासिक एवं युगांतरकारी फैसले के प्रति उनका आभार व्यक्त करने के लिए जनता दल (यूनाईटेड) द्वारा शनिवार को पुरे प्रदेश में आभार यात्रा निकाली गयी। जो पटना के जेपी गोलंबर से आरंभ होकर कारगिल चैक (गांधी मैदान) तक आभार-यात्रा निकाली गई। जिसमें जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चैधरी, खाद्य एवम उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, रविन्द्र प्रसाद, प्रदेश मुख्यालय उपाध्यक्ष डाॅक्टर नवीन आर्य चंद्रवंशी एवं अन्य सैकड़ो नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने इस कार्यक्रम को करने का जो निर्णय लिया, वह आज पूरे बिहार में ऐतिहासिक रुप से सफल हुआ। उन्होंने कहा कि सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चलते ही बिहार में जातीय गणना कराए जाने का निर्णय हो पाया है। उन्होंने इसके लिए विशेष पहल की और सबको इस बिंदु पर सहमत करवाया है। एक ऐतिहासिक फैसला हैा साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे देश में जातीय गणना कराने की अपनी मांग पर हम आज भी कायम हैं और इस मंच से आज पुनः अपनी उस मांग को दुहराते हैं।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें