बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद, जानिए किन सीटों पर कब होगा चुनाव ? - Nai Ummid

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद, जानिए किन सीटों पर कब होगा चुनाव ?


भारत के बिहार राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया गया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। तीन चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण की वोटिंग 28 अक्तूबर, दूसरे चरण की वोटिंग तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होंगे। वहीं 10 नवंबर को मतगणना होगी। 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के अनुसार, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर पूरे राज्य में मतदान समय को एक घंटा तक के लिए बढ़ाया गया है और अब सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जा सकेगा। वहीं कोविड-19 रोगी आखिरी एक घंटे में मतदान कर सकते हैं। संक्रमित लोगों के लिए विशेष प्रोटोकाल तैयार किए गए हैं।

किस सीटों पर कब होगा चुनाव 

पहले चरण यानी 28 अक्तूबर को बांका, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर जिले के लिए मतदान होगा।

दूसरे चरण यानी तीन नवंबर को गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीवान, सारण, पटना, वैशाली, नालंदा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर जिले के लिए मतदान होगा।

तीसरे चरण यानी सात नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिले के लिए मतदान होगा।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads