नाले में मिला मानव जैसा चूहा, लोग देखकर हुए हैरान ! (वीडियो सहित) - Nai Ummid

नाले में मिला मानव जैसा चूहा, लोग देखकर हुए हैरान ! (वीडियो सहित)

Photo Source- Google
हमें अक्सर क्या प्रतिदिन ही चूहों से सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आपने इंसान से भी बड़ा चूहा देखा या सुना है। अवश्य ही इसका उत्तर आपके पास नहीं होगा। लेकिन हम ऐसे एक चूहे के बारे में बताने जा रहे हैं जो मानव से भी बड़ा चूहा है। 

आमतौर पर चूहे छोटे आकार के ही होते हैं, लेकिन मेक्सिको सिटी में नाले की सफाई के दौरान मजदूरों को एक विशाल चूहा मिला, जिसे देखकर उनके होश ही उड़ गए। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, मजदूरों को नाले की सफाई कर 22 टन कचरा निकालना था, लेकिन सफाई के दौरान अचानक उनकी नजर एक विशाल चूहे पर गयी। और जब उसे बाहर निकाला गया तो यह चूहा नकली निकला।  और वह नकली चूहा हेलोवीन प्रोप था, जिसे नाले में फेंक दिया गया था।

इसका यह वीडियो काफी वायरल होने लगा। देखिए आप भी यह वीडियो - 

इस विशालकाय चूहे के वीडियो को 19 सितंबर, 2020 को फेसबुक पर शेयर किया गया था, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। गौर करें तो वीडियो में जो चूहा नजर आ रहा है वो भले ही हेलोवीन प्रोप हो, लेकिन उसके सामने इंसान भी छोटे नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि नाले से निकालने के बाद मजदूर इस चूहे को पाइप से पानी डालकर नहला रहे हैं। वहां के सभी मजदूर और अन्य मौजूद लोग यह सीन देखकर हैरान-परेशान हो गए। एक नजर में यह विशाल चूहा नजर आ रहा था लेकिन जब इसकी जांच-पड़ताल की गयी तो पता चला कि द न्यूयार्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद एक महिला ने बताया कि यह उसका प्रोप था और उसने सालों पहले हेलोवीन सजावट के लिए इस चूहे को स्क्रैच से बनाया था।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads