दिव्यांग विनोद सिंह के लिए सहारा बना ‘व्हील चेयर’ - Nai Ummid

दिव्यांग विनोद सिंह के लिए सहारा बना ‘व्हील चेयर’


नेपाल के सप्तरी के राजविराज-2 स्थित आम के बगीचे में एकान्तवास में रहने वाले दिव्यांग विनोद सिंह को एक कार्यक्रम के बीच व्हील चेयर प्रदान किया गया। 

विश्व हिन्दू महासंघ, काठमांडू के केन्द्रिय उपाध्यक्ष ज्योत्सना सौद के सहयोग में इस व्हील चेयर को समाजसेवी सुदेश भगत द्वारा तिलाठी कोईलाडी गाउंपालिका के सकरपूरा निवासी दिव्यांग विनोद सिंह को हस्तांतरित किया गया। साथ ही विनोद सिंह के आपरेशन के लिए पहल किया जा रहा है। 


बता दें कि एनिमल नेपाल काठमांडू के अध्यक्ष प्रमदा साह के पहल में यह व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर रिया राय संचेती, मनीष झा, पत्रकार रक्षा चैधरी मौजूद थे। 

गौरतलब हो कि इससे पहले शारीरिक रूप से अशक्त विनोद सिंह त्रिपाल में रह रहे थे। इसके बाद एनिमल नेपाल के पहल में समाजसेवी मोनालिसा अर्याल ने टेन्ट हाउस सहित खाद्यान्न उपलब्ध कराया था। 

बता दें कि नेपाल के सप्तरी के तिलाठी-कोईलाडी गाउंपालिका के शकरपुरा- निवासी 65 वर्षीय बेचन सिंह उर्फ विनोद सिंह को उनकी पत्नी और बच्चों ने 9-10 वर्ष पूर्व ही उन्हें अकेले रहने पर विवश कर दिया था क्योंकि वो बेरोजगार थे और सही तरीके से अपने परिवार को चलाने में अक्षम साबित हो रहे थे। इसके बाद वो राजविराज में जैसे-तैसे काम करके फुटपाथ-सड़कों पर सोकर अपना जीवन बिताने लगे लेकिन इनकी तकदीर में दुःख को और आना था। बारिश के समय राजविराज-4 स्थित पुल पर से उनका पैर फिसला और वो उनमें गिर गये। फिर उन्हें जैसे-तैसे लोगों ने उठाया तब तक बेचन सिंह के किस्मत पर एक और वज्रपात हो चुका था। उनके कमर के नीचे का हिस्सा बूरी तरीके से घायल हो गया। वह अब बैठ  भी नहीं सकते थे।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads