शर्मसार : आखिर क्यों किया एक जोड़े को सबके सामने निर्वस्त्र? - Nai Ummid
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें— मो. नं. +977—9819903901

शर्मसार : आखिर क्यों किया एक जोड़े को सबके सामने निर्वस्त्र?


यह घटना भारत के राजस्थान के सीकर जिले की है। यहां के खाप पंचायत ने एक शर्मसार करने वाला फैसला लिया। कहा जा रहा है कि आरोप है कि प्रेम संबंधों के चलते सांसी समाज के पंच पटेलों ने प्रेमी युगल को पूरे गांव के सामने निर्वस्त्र कर दिया। इस कुकृत्य के बाद शुद्धिकरण के नाम पर उन्हें नहलाया गया साथ ही दोनों पर 51 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। 

यह घटना ग्रामीण इलाके में 21 अगस्त को हुआ लेकिन इस मामले का खुलासा 1 सितंबर, 2020 को उस समय हुआ जब सांसी समाज सुधार एवं विकास न्यास के जुड़े लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस पंचायत में भाग लेने वाले नौ लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। और इसके बारे में जांच शुरू कर दिया गया है। 

यह भी कहा जा रहा है कि प्रेमी- प्रेमिका के बीच चाची - जेठूते का दूर का संबंध है। इस जोड़े का आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads