देश
वन गस्ती की टीम ने खाँडोखोला से पश्चिम में साल की लकड़ी के साथ सप्तरी के रुपनी 1 के सुरेन्द्र राम और वीरेन्द्र राम को गिरफ्तार किया है।
लकड़ी तस्करी में सप्तरी के दो लोग हुए गिरफ्तार
वन गस्ती की टीम ने खाँडोखोला से पश्चिम में साल की लकड़ी के साथ सप्तरी के रुपनी 1 के सुरेन्द्र राम और वीरेन्द्र राम को गिरफ्तार किया है।
डिभिजन वन कार्यालय सप्तरी के रेंजर लक्ष्मण साफी के अनुसार, रुपनी गाउँपालिका वार्ड नं-1 से तस्करी कर लकड़ी ले जा रहे अवस्था में इन दोनों को नियंत्रण में लिया गया। इनके पास से साल की तीन लकड़ी का टुकड़ा बरामद किया।
शम्भुनाथ शाखा के अधिकृत रामआशिष यादव के अनुसार, गिरफ्तार इन दोनों लोगों को सशस्त्र वन सुरक्षा शाखा शम्भुनाथ के हिरासत में रखा गया है। लकड़ी पार करने वालों में से एक व्यक्ति भागने में सफल रहा।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें