समाज में उदाहरण बनकर संस्कृति को सुदृढ करें - Nai Ummid

समाज में उदाहरण बनकर संस्कृति को सुदृढ करें


विद्या, विवेक और वाणी की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की आराधना के पावन अवसर पर इस वर्ष 23 जनवरी 2026 को  एल एण्ड एस अकेडमी एजुकेशनल सोसायटी (पंजीकृत) व लैंग्वेज पैनथियन  सरस्वती पूजा एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय किया है। यह आयोजन शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा के सम्मान का प्रतीक है। संस्था के अध्यक्ष श्री भोला झा गुरुजी ने बताया कि इस पुनीत अवसर पर विधिवत सरस्वती पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा शिक्षा, कला, साहित्य, समाजसेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मान/अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। अवार्ड/सम्मान निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया गया है। इन अवार्डों के लिए प्रविष्टि ईमेल पर आमंत्रित की जाएगी व जूरी द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश श्री एस एन झा जी रहेंगे। 

प्रभात झा पत्रकारिता अवार्ड 2026 

 नीलाम्बर झा सनातन अवार्ड 2026

लक्ष्मी कांत झा सेवा अवार्ड 2026

डाॅ. लक्ष्मण झा शिक्षाविद् अवार्ड 2026

आर्यभट्ट गणितज्ञ अवार्ड 2026

चाणक्य अर्थशास्त्र अवार्ड 2026

बिस्मिल्लाह खान संगीत अवार्ड 2026

रामधारी सिंह दिनकर साहित्य अवार्ड 2026

जयप्रकाश नारायण लोकनायक अवार्ड 2026

डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद देशभक्त अवार्ड 2026

बिहार रत्न 2026

मिथिला रत्न 2026

भोजपूरी रत्न 2026

भारती विदुषी अवार्ड 2026

सीता आदर्श नाड़ी श्रेष्ठ सम्मान 2026

यह समारोह न केवल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि समाज में शिक्षा और संस्कारों के प्रति सकारात्मक संदेश भी देगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित कर ज्ञान, सृजनात्मकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। संस्था का मानना है कि सम्मान से प्रतिभा निखरती है और समाज को नई दिशा मिलती है।

 सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षाविदों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से आग्रह है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ तथा सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें।

कार्यक्रम विवरण

दिनांक : 23/01/2026

समय : प्रातः 11 बजे  से रात्रि 10 बजे तक 

स्थान : गुलमोहर इन्क्लेव, नई दिल्ली

Email:-lnsacademyeducationalsociety@gmail.com

bholajha935@gmail.com

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads