विद्यालय परिवार ने मनाया रंगनाथन दिवस को राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस - Nai Ummid

विद्यालय परिवार ने मनाया रंगनाथन दिवस को राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस


रत्नेश कुमार:-

डॉ एस आर रंगनाथन 129 वी जन्म दिवस के अवसर पर सर्वोदय बाल विद्यालय रमेश नगर नई दिल्ली 15(1516002)ने पुस्तकालय दिवस मनाया | पद्मश्री उपाधि प्राप्त महान ज्ञाता फादर ऑफ लाइब्रेरी साइंस के विषय में जानकारी प्राप्त कर विद्यालय परिवार बहुत गौरवान्वित हुआ| सभी ने अपने अपने समय के पुस्तकालय अर्थात जब वह पठन प्रक्रिया में थे उस समय के पुस्तकालय को याद किया और इस विद्यालय पुस्तकालय में पहली बार रंगनाथन के विषय में जानकर काफी गौरवान्वित महसूस किया|

इस संदर्भ में पुस्तकालय अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने बताया कि डॉ एस आर रंगनाथन ने “कोलोन क्लासिफिकेशन” नामक पुस्तक लिखी जिसमें पुस्तकालय विज्ञान को कैसे मैनेज करते हैं और उसके संपूर्ण विज्ञान के विषय में इसके अंतर्गत चर्चा की गई इनके द्वारा पांच पुस्तकालय नियम:-

1.पुस्तकें उपयोग के लिए हैं।

2.प्रत्येक पाठक को उसकी पुस्तक उपलब्ध हो।

3.प्रत्येक पुस्तक को उसका पाठक मिले।

4.पाठक का समय बचाये|

5.पुस्तकालय संवर्धनशील संस्था है|

बनाए गए जो बहुत व्यापक रूप से पुस्तकालयों में लागू होते हैं जिसमें एक छोटी सी इकाई है विद्यालय | इस कार्यक्रम में सभी ने अपने अपने शब्दों से ज्ञान को अर्जित करने आत्मसात कर पुस्तकों के विषय में जानना और पुस्तकों का सम्मान करने के विषय में चर्चा की , साथ ही साथ ऑनलाइन प्रक्रिया में बच्चों को पुस्तकों से जोड़ने और पुस्तक का सम्मान करना उनको दिखाया गया|

डॉ एस आर रंगनाथन की उपलब्धियों को गिनाया गया|इस कार्यक्रम में पुस्तकालय में मौजूद अतिथि विद्यालय परिवार के सभी सदस्य शिक्षक गण शिक्षिकाएं हमारे विद्यालय प्रधान डॉ. सब्य साचिन, प्रवीन कुमार, केडी मिश्रा, कुलदीप सिंह यादव,पीके बग्गा, दलीप सलूजा, वीके तोमर, जगजीत सिंह ,महेंद्र सिंह, राजकुमार मीणा, नागेंद्र शाह,लैब इंचार्ज प्रदीप कुमार नरेंद्र कुमार राजीव बग्गा, राधेश्याम, सुरेंदर ,रोहित मिश्रा ,कमल खट्टर ,जितेंद्र सिंह राणा , जितेंद्र कुमार, भीम सिंह , संजय सिंह मीणा, महेंद्र पाल, रंजीत कुमार , मीनू गौर , मीनाक्षी शर्मा, पायल, समस्त विद्यालय परिवार मौजूद होकर माल्यार्पण करते हुए पुस्तकों से ज्ञान ज्ञान से विज्ञान, वह कहते हैं, ना, नॉलेज इज द पावर! इनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं और आज की महामारी काल में पुस्तकों के माध्यम से बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए हमेशा जागृत रहते हैं| IT शिक्षक अंशुमन आकांक्षा, मनमीत और जिसमें हरीश भी पुस्तकालय विज्ञान की पढ़ाई कर रहा है उन्हें भी जानकर बहुत खुशी हुई सभी शामिल थे तभी ने माल्यार्पण कर उनसे आशीर्वाद लिया|पुस्तकालय अध्यक्ष ने कहा सभी विद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा तो विद्यालय को और उच्च स्तर पर ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे| सभी का धन्यवाद करते हुए समापन किया गया||

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads