दो लड़कियों को बेचने वाले गिरोह से छुड़ाया गया - Nai Ummid

दो लड़कियों को बेचने वाले गिरोह से छुड़ाया गया


राहुल शर्मा:-
वीरगञ्ज 14 सावन। झापा जिला के एक 16 वर्षीय लड़की और दूसरी 20 वर्षीय लड़की को बेचने के लिए ले जाने के क्रम में भारतीय पुलिस की मदद से उन्हें बचाया गया। भारत के बिहार राज्य स्थित छौँडादानो में लड़कियों को बेचने की गोपनीय खबर के आधार पर पर्सा के थाना पुलिस ने मंगलबार को भारतीय काउन्टरपार्ट्स के साथ समन्वय करके दोनों लड़कियों को सुरक्षित निकलवाया।

जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता नायब उपरिक्षक ओम प्रकाश खनाल के अनुसार, दोनों लड़कियों के दिए गए बयान के आधार पर उनलोगो को भारत में बेचने के कार्य में संलग्न दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में झापा जिला के बिर्तामोड नगरपालिका वार्ड नं. 9 की 20 वर्षीय लक्ष्मी दास और सुनसरी जिला के इटहरी उपमहानगरपालिका वार्ड नं. 12 की 19 वर्षीय खुश्बु विश्वकर्मा शामिल है।

खनाल ने बताया कि दोनों लड़कियों को यह लालच दिया कि वीरगंज में आरकेस्ट्रा में आकर्षक वेतन पर नौकरी लगवा देंगे। बीरगञ्ज के बसपार्क तक पहुंच जाने पर काम करने की जगह आगे है कहकर उन्हें भारत के बिहार के  छौँडादानो जगह तक ले जाया गया। वहाँ पर उनका मोबाइल छिनकर कमरे में बन्द कर दिया गया। और इसे भारत के अन्य स्थान पर ले जाने की तैयारी करने लगे। इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर भारतीय लोकल पुलिस के सहयोग से उनलोगो को खोजा गया और आरोपी को पकड़ा गया। जबकि तीन अन्य आरोपी की खोजतलाश की जा रही है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads