देश
कर्ण कायस्थ महिला समाज काठमांडू के सहयोग में सप्तरी के आर्थिक संकट से पीड़ित कायस्थ परिवारों को मदद दी गयी है।
कर्ण कायस्थ महिला समाज द्वारा सहयोग
कर्ण कायस्थ महिला समाज काठमांडू के सहयोग में सप्तरी के आर्थिक संकट से पीड़ित कायस्थ परिवारों को मदद दी गयी है।
कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे इस लॉकडॉन के समय में राशन उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए संस्थापिका मिना कर्ण, एडमिन विनीता भारती एवं सम्पूर्ण टीम की तरफ से 20 हजार रुपए सहयोग के रूप में उपलब्ध करवाया गया।
इसके अंतर्गत राजविराज-5 की शशि प्रभा कर्ण और हनुमाननगर कंकालिनी-1 की मीरा दास को दो हजार पांच सौ नगद हस्तांतरण किया गया। साथ ही एक महीना के लिए राशन उपलब्ध करवाया गया।
बता दें कि सप्तरी के 6 परिवार को राशन सहयोग के रूप में राशन उपलब्ध कराया गया है। लाभान्वित लोगों में अरहुलिया दास, शशि प्रभा कर्ण, मीरा दास, जितेंद्र कर्ण, जगरनाथ दास और कुसुमलता कर्ण शामिल है।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें