देश
सप्तरी के हनुमाननगर कंकालिनी-1 स्थित वि.पी.मा.वि. भारदह में एक कार्यक्रम आयोजन कर बुधवार के दिन छात्रवृत्ति वितरण किया गया।
वि.पी.मा.वि. भारदह में छात्रवृत्ति वितरण
सप्तरी के हनुमाननगर कंकालिनी-1 स्थित वि.पी.मा.वि. भारदह में एक कार्यक्रम आयोजन कर बुधवार के दिन छात्रवृत्ति वितरण किया गया।
इसके अंतर्गत कक्षा 1 से 10 तक के छात्रा व दलित छात्र-छात्राओं को चार सौ रूपया नगद दिया गया। जिससे विद्यालय के 463 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। बता दें कि हनुमाननगर कंकालिनी नगरपालिका द्वारा 1 लाख 62 हजार रूपया उपलब्ध हुआ। वहीं बांकि राशि 13 हजार 2 सौ रूपया स्कूल कोष से उपलब्ध करवाया गया।
इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक प्रकाश गुप्ता, शिक्षिका पार्वती कुमारी, प्रियंका झा, शिक्षक पंचदेव माझी, जितेन्द्र झा सहित कई लोग शामिल हुए। वहीं वार्ड अध्यक्ष भिमराज मण्डल, सचिव अरूण कुमार यादव ने छात्रछात्राओं को चार सौ नगद रूपया प्रदान किया।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें