नेपालियों ने K2 पर्वत फतह कर बनाया विश्व रिकॉर्ड - Nai Ummid

नेपालियों ने K2 पर्वत फतह कर बनाया विश्व रिकॉर्ड


10 नेपालियों की एक टीम ने इतिहास रच दिया है। इन्होंने दुनिया के दूसरा सबसे ऊंचे पर्वत के2 को सर्दी के मौसम में फतह कर विश्व रिकार्ड बना दिया। बता दे कि एवरेस्ट से के2 महज 200 मीटर छोटा है। यह काराकोरम पर्वत श्रृंखला का पहाड़ है जो पाकिस्तान-चीन की सीमा में फैला है। 8000 मीटर से ज्यादा ऊंचा 14 पर्वतों में से एक इस पर्वत को लेकर सर्दियों में सबसे ज्यादा लोगों का रुझान रहता है।


शुरू में नेपाली पर्वतारोहियों की तीन से चार टीम इसे फतह करने निकली थी। इनमें कुल 60 लोग थे। लेकिन आखिर में 10 नेपालियों की एक टीम बनी और इस ऐतिहासिक उपलब्धि को नेपाल के नाम कर दिया।
इस कामयाबी की खबर तब आई है जब स्पेन के पर्वतारोही स्पैनिअर्ड सेर्गी मिन्गोटे की फिसलने से मौत हो गई। 49 साल के मिन्गोटे दूसरी टीम के हिस्सा थे और के2 पर चढ़ने के क्रम में फिसलकर गिर गए और उनकी जान चली गई।
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads