नेपाल-भारत संबंध दोनों देशों की सरकारों तक सीमित नहीं बल्कि दोनों देशों के लोगों द्वारा संचालित है - भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - Nai Ummid

नेपाल-भारत संबंध दोनों देशों की सरकारों तक सीमित नहीं बल्कि दोनों देशों के लोगों द्वारा संचालित है - भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह


भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि  नेपाल के विदेशमंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली के साथ आज बैठक शानदार रही। नेपाल के साथ भारत के संबंध दोनों देशों की सरकारों तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह दोनों देशों के लोगों द्वारा संचालित हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नेपाल के विदेशमंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली के साथ शनिवार को हुई बैठक के बाद कहा  भारत-नेपाल संबंधों में असीम संभावनाएं हैं। उल्लेखनीय है कि ज्ञवाली, नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पौडयाल के साथ बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए थे।

ज्ञवाली ने शुक्रवार को भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर के साथ हुई बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की थी। 

उल्लेखनीय है कि नेपाल द्वारा पिछले साल नया राजनीतिक मानचित्र जारी करने और उसमें लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को नेपाल का हिस्सा दिखाए जाने के बाद से दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। ज्ञवाली और जयशंकर के बीच बृहस्पतिवार को हुई बातचीत में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई और संपर्क, व्यापार एवं ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने के लिए सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads