नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 'रामचंद्र पौडेल' गिरफ्तार - Nai Ummid

नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 'रामचंद्र पौडेल' गिरफ्तार


काठमांडू। नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल को पुलिस ने उनके गृह जिले तनहुँ में पुल उद्घाटन के समय कार्यक्रम स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। 

पौडेल ने अपने आधिकारिक सोशल अकाउंट से इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा  ''अभी-अभी पुलिस का परिचालन करके मुझे नियंत्रण लिया गया। साधारण जनता तथा नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हो रहे लाठी चार्ज तथा दमन को तत्काल बंद किया जाय।'' 

बता दें कि तनहुँ में हुए प्रदर्शन के क्रम में निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में पौडेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । वही कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल के साथ हुए दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी का विरोध किया है 


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads