खुशखबरी! मिथिलांचलवासियों को दीपावली और छठ के मौके पर मिला एयरपोर्ट का सौगात - Nai Ummid

खुशखबरी! मिथिलांचलवासियों को दीपावली और छठ के मौके पर मिला एयरपोर्ट का सौगात


वर्ष 2020 तो लगभग कष्टकर ही रहा, लेकिन यह वर्ष के खत्म होने से पहले ही मिथिलांचलवासियों को दीपावली और छठ के अवसर पर बहुत बड़ा सौगात मिला है। खुशखबरी यह है कि मिथिलांचल की धरती यानि भारत के बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर पहली बार विमान उतरा। यानि 8 नवंबर से औपचारिक रूप से दरभंगा से विमान का आवगमन शुरू हो गया। दिल्ली से उड़ान भरकर रविवार को जब 11 बजकर 45 मिनट पर पहली उड़ान दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंची तो लोगों ने तालियों से उसका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उसे वाटर सैल्यूट दिया गया। इसके साथ ही आज से दरभंगा से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई के लिए तीन जोड़ी स्पाइस जेट की फ्लाइट शुरू हो गई है।

इस विमान से ना केवल भारत के मिथिलांचलवासियों को फायदा होगा बल्कि नेपाल के सप्तरी, सिरहा, सर्लाही, महोत्तरी, मोरंग, सुनसरी समेत कई जिलावासियों को भी इससे सुविधा होगी।

बता दें कि फ्लाइट के लिए बुकिंग 20 सितंबर से ही रोजाना ऑपरेट होनी वाली तीन जोड़ी फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू हो गई थी। वायु सेना के अंतर्गत आने वाले दरभंगा एयरपोर्ट का एरिया 1,400 वर्गमीटर है। इस हवाई अड्डे के अंतरिम टर्मिनल भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। छह चेक-इन काउंटरों वाला टर्मिनल भवन, सभी आवश्यक यात्री सुविधाओं के साथ व्यस्ततम समय में 100 यात्रियों को संभालने में सक्षम है। इस हवाई अड्डे को बोइंग 737-800 जैसे विमानों के लिए अनुकूल है।

समय तालिका

दरभंगा एयरपोर्ट पर पहली उड़ान बेंगलुरु से उड़ान भरकर 11.05 बजे दरभंगा एयरपोर्ट में लैंड करेगी। यही फ्लाइट दिल्ली के लिए 11.45 बजे दरभंगा से टेकऑफ करने के बाद दिल्ली 1:40 बजे दोपहर में पहुंचेगी। दिल्ली से 2.20 बजे रवाना होकर यह फ्लाइट दरभंगा एयरपोर्ट पर शाम चार बजे लैंड करेगी। दरभंगा से शाम 4:30 बजे बेंगलुरु को रवाना होगी और 6.55 बजे लैंड करेगी। मुंबई से 12.10 बजे रवाना होकर फ्लाइट 2.30 बजे दरभंगा लैंड करेगी और तीन बजे मुंबई के लिए रवाना हो जाएगा। इसके मुंबई पहुंचने का समय शाम 6.10 बजे है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो मिथिलांचलवासियों का वर्षों का सपना पूरा हो गया है।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads