शादी करो, बच्चे पैदा करो और ईनाम पाओ, कहां चल रहा है ऐसा स्कीम? - Nai Ummid

शादी करो, बच्चे पैदा करो और ईनाम पाओ, कहां चल रहा है ऐसा स्कीम?

Symbolic

इस खबर का हेडलाइन पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे और कह उठेंगे कि कहीं ऐसा भी होता है। जी हां यदि आप शादी करते हैं और बच्चे पैदा करते हैं, तो सरकार आपको लाखों रूपए देंगी। 

जी हां, इस हकीकत को साकार करने का निर्णय लिया है जापान ने। यहां की सरकार ने 35 साल तक की उम्र में शादी करने वालों को 4 लाख 25 हजार रुपए इंसेंटिव देने की घोषणा की है। इसके लिए कुछ शर्तें भी है जैसे शादी करने वाले कपल की उम्र 40 साल से अधिक नहीं होना चाहिए और उनकी सालाना आय 33 लाख रुपए से ज्यादा नहीं हो।

ऐसी घोषणा इसलिए किया गया ताकि गिरती जन्म दर को काबू किया जा सके। इस तरह के फैसला का मतलब है जापान को बुजुर्ग आबादी वाला देश बनने से रोकना।

गौरतलब हो कि पूरी दुनिया में आबादी के हिसाब से सबसे बुजुर्ग देश जापान है। यहां प्रत्येक साल जन्मदर घट रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर जोड़ों ने संतान जन्म पर ध्यान नहीं दिया तो अगले 20 सालों में यहां की 35 प्रतिशत आबादी 80 साल से ज्यादा आयु वालों की होगी। वहीं अगले 5 ही सालों में यानी 2025 तक जापान का हर 3 में से 1 इंसान 65 साल की उम्र से ज्यादा का होगा।

वृद्धों की आबादी बढ़ने के कई दुष्परिणाम नजर आने लगे हैं। एक तो अकेलेपन से जूझते लोग जानबूझकर अपराध करना शुरू कर दिया है ताकि वो जेल में रह सके। यहां एक दिलचस्प बात है कि जापान में जेल का माहौल और कैदी की देखभाल अच्छी होती है। इसी कारण लोग वहां जेल जाना पसंद करने लगे हैं जो कि जापान की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है। रिपोर्ट की मानें तो यहां पर एक कैदी को जेल में रखने का 1 साल का खर्च, 20 लाख 80 हजार रुपये होता है। ये किसी नागरिक के लिए जापान में चलाई जाने वाली सोशल वेलफेयर स्कीम पर आने वाले सालाना खर्च से दोगुना है।

इसके अलावा वृद्धों की संख्या बढने से देश पर पेंशन का भी दबाव बढता जा रहा हौ। तो वहीं युवाओं की संख्या में कमी आ रही हैै। जिससे काम करने वाले लोगों में तेजी से गिरावट आयी है। 




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads