पर्सा-बारा में बढ़ा और 23 कोरोना संक्रमित - Nai Ummid
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें— मो. नं. +977—9819903901

पर्सा-बारा में बढ़ा और 23 कोरोना संक्रमित


पर्सा और बारा में शनिवार को और 23 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुआ है। 

अस्पताल के प्रवक्ता डाक्टर अतुलेश चैरसिया के अनुसार, नारायणी अस्पताल केे प्रयोगशाला में 315 लोगों के स्वाब परीक्षण में 23 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुआ। 

पर्सा के 9 और बारा के 14 लोगों में संक्रमण देखा गया। नारायणी अस्पताल के क्वार्टर में रहने वाले दो व्यक्ति, वीरगंज हेल्थ केयर अस्पताल के दो लोगों में भी संक्रमण देखा गया। 

इसी प्रकार पर्सा केे पटेर्वा सुगौली गाउँपालिका 5 के तीन, वार्ड 1 के एक तथा सखुवा प्रसौनी गाउँपालिका 2 के एक व्यक्ति में कोरोना पुष्टि हुआ। 

इसी क्रम में बारा के निजगढ नगरपालिका के 8 लोगों में संक्रमण देखा गया। जिसमें से दो लोग ईलाका पुलिस कार्यालय निजगढ के हैं। 

इसी तरह कलैया उपमहानगरपालिका वार्ड नम्बर 4, 6 और 8 के एक-एक व्यक्ति, वार्ड नम्बर 7 के तीन लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। 


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads