नेपाल में फिर 1359 लोगों में कोरोना वाइरस संक्रमण की पुष्टि - Nai Ummid

नेपाल में फिर 1359 लोगों में कोरोना वाइरस संक्रमण की पुष्टि


नेपाल में पिछले 24 घण्टे में फिर 1359 लोगों में कोरोना वाइरस संक्रमण की पुष्टि हुआ है। देशभर के प्रयोगशाला में 13 हजार 638 नमूना परीक्षण  में 464 महिला और 895 पुरूष में कोरोना संक्रमण देखा गया। इसी के साथ नेपाल में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 44 हजार 236 पहुंच गया है। जिसमें से 271 लोगों की जान जा चुकी है। 

स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से ठीक हुए 1354 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 25 हजार 561 हो गया है। 

वहीं देशभर में कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 18 हजार 404 हो गया है। जिसमें से 10 हजार 942 लोग संस्थागत और होम आइसोलेशन में  हैं। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads