दिवस
'विश्व महिला समानता दिवस' प्रत्येक वर्ष ’26 अगस्त’ को मनाया जाता है। न्यूजीलैंड दुनिया का पहला देश है, जिसने साल 1893 में महिला समानता की शुरुआत की थी।
विश्व महिला समानता दिवस
'विश्व महिला समानता दिवस' प्रत्येक वर्ष ’26 अगस्त’ को मनाया जाता है। न्यूजीलैंड दुनिया का पहला देश है, जिसने साल 1893 में महिला समानता की शुरुआत की थी।
महिला समानता दिवस की शुरुआत न्यूजीलैंड द्वारा वर्ष 1893 में की गयी थी। संयुक्त राज्य अमेरिका में 26 अगस्त 1920 को 19वें संविधान संशोधन के माध्यम से पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला। इसके पहले वहाँ महिलाओं को द्वितीय श्रेणी नागरिक का दर्जा प्राप्त था। महिलाओं को समानता का दर्जा दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करने वाली एक महिला वकील बेल्ला अब्ज़ुग के प्रयास से 1971 से इस दिन को यादगार के तौर पर हर साल 26 अगस्त के दिन महिला समानता दिवस मनाया जाता है।
हर साल 26 अगस्त को 'महिला समानता दिवस' तो मनाया जाता है, लेकिन दूसरी ओर महिलाओं के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार आज भी जारी है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और प्रतिशत कम है। इसे बढ़ावा दिए जाने की अभी भी जरुरत है।
Previous article
Next article
This Is The Oldest Page


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें