क्यों मनाया जाता है 1 मई को ‘मजदूर दिवस’? (वीडियो सहित) - Nai Ummid

क्यों मनाया जाता है 1 मई को ‘मजदूर दिवस’? (वीडियो सहित)


मजदूर का मतलब हमेशा गरीब से नहीं होता है, मजदूर वह ईकाई हैं, जो हर सफलता का अभिन्न अंग हैं, फिर चाहे वो ईंट बनाने में सना इन्सान हो या ऑफिस की फाइल्स के बोझ तले दबा एक कर्मचारी। हर वो इन्सान जो किसी संस्था के लिए काम करता हैं और बदले में पैसे लेता हैं, वो मजदूर हैं। इन्हीं सब मजदूर, श्रमिक को सम्मान देने के लिए 1 मई को दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाता है।


दुनिया के लगभग 80 देशों में इस दिन को नेशनल हॉलिडे घोषित किया गया। इन दिन को लेबर डे, मई दिवस, श्रमिक दिवस और मजदूर दिवस भी कहा जाता है। ये दिन पूरी तरह श्रमिकों को समर्पित है। यह दिन मजदूरों के सम्मान, उनकी एकता और उनके हक के समर्थन में मनाया जाता है। 

अब जानते हैं मजदूर दिवस यानि मई दिवस से जुड़ी कुछ खास बातें -

पहला, 

अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुरुआत एक मई 1886 को अमेरिका में एक आंदोलन से हुई थी। इस आंदोलन के दौरान अमेरिका में मजदूर काम करने के लिए 8 घंटे का समय निर्धारित किए जाने को लेकर आंदोलन पर चले गए थे। 1 मई, 1886 के दिन मजदूर लोग रोजाना 15-15 घंटे काम कराए जाने और शोषण के खिलाफ पूरे अमेरिका में सड़कों पर उतर आए थे। इस दौरान कुछ मजदूरों पर पुलिस ने गोली चला दी थी जिसमें कई मजदूरों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके बाद 1889 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की दूसरी बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें यह ऐलान किया गया कि 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाएगा और इस दिन सभी कामगारों और श्रमिकों का अवकाश रहेगा। इसी के साथ दुनिया के तमाम देशों में काम के लिए 8 घंटे निर्धारित करने की नींव पड़ी।

दूसरा,

अमेरिका और कनाडा में मजदूर दिवस सितम्बर महीने के पहले सोमवार को होता है।

तीसरा, 

1887 में, औरिगन, मजदूर दिवस को कानूनी अवकाश देने वाला पहला राज्य था।

चौथा, 

मजदूर दिवस मूल रूप से अमेरिकी कार्यबल के योगदान को पहचानने के लिए था, और इसका श्रमिक संघ आंदोलन से मजबूत संबंध था। इसे गर्मियों के अंतिम वीकेंड में जश्न मनाने के अवसर के रूप में देखा जाता है।

पांचवा,

मजदूर दिवस, चरम पर पहुँचे हॉट डॉग के सीजन के अंत का प्रतीक है। मेमोरियल डे से लेबर डे तक, अमेरिकी लगभग 7 बिलियन हॉट डॉग खाते हैं। मजदूर दिवस के बाद, कई अमेरिकियों के मन में यह पम्पकिन स्पाइस से अधिक घर कर लेता है।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads