डेढ महीने बच्चे का अस्पताल में हुई मृत्यु, परिवार आक्रोश में - Nai Ummid

डेढ महीने बच्चे का अस्पताल में हुई मृत्यु, परिवार आक्रोश में


डेढ महीने बच्चे का उपचार के क्रम में अस्पताल में मृत्यु हो गयी है। जनकपुर श्रीराम हाॅस्पिटल प्रालि में मिथिला विहारी नगरपालिका 7 के उसमान नदाफ के बेटे की मृत्यु हो गयी। 

सांस लेने में समस्या होने के बाद उसमान  गुरूवार सुबह 7 बजे बेटे को लेकर अस्पताल पहंुचे और बच्चे को एडमिट किया। अस्पताल के एनआइसियू कक्ष में उपचाररत बच्चा को शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन डिस्चार्ज के कुछ समय बाद ही बच्चे की मृत्यु हो गयी। बच्चा की मृत्यु के बाद परिवालों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। 

अस्पताल द्वारा पुलिस को खबर करने के बाद काफी संख्या में पुलिस वहां पहुंची और आक्रोशित युवाओं को अस्पताल से बाहर निकाला। 

परिवारवालों का आरोप है कि डाॅक्टर ने गलत सूई दी जिसके कारण उसके बच्चे की मौत हो गयी। दोषी डाॅक्टर पर कार्रवाही हो। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads