सावधान! खतरनाक सैनिटाइजर पर सरकार ने लगाई पाबंदी - Nai Ummid

सावधान! खतरनाक सैनिटाइजर पर सरकार ने लगाई पाबंदी


कोरोना के इस त्रास में सैनिटाइजर से सबों का सामना होता है। और ऐसे में यदि खतरनाक सैनिटाइजर आपके हाथ आ जाए, तो वो आपके स्वास्थ्य के हिसाब से नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नेपाल सरकार ने विभिन्न कंपनियों द्वारा उत्पादित पांच हैंड सेनेटाइजर की बिक्री-वितरण पर पांबदी लगा दी है। औषधि व्यवस्था विभाग ने विभिन्न 5 कंपनियों द्वारा निर्मित हैंड सेनेटाइजर में विषाक्त रसायन मिलाये जाने के आधार पर इस पर रोक लगाई है। इस रसायन द्वारा मानव स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने होने के कारण इसके वितरण को तुरंत रोकने के लिए सरकार ने सूचित किया है।


12 सितंबर को औषधि विभाग ने एक सूचना जारी करते हुए नेपाल कायाकल्प उद्योग भक्तपुर तथा हाइजीन सोप एंड केमिकल, आधार केमिकल एंड फूड इंडस्ट्रीज, सर्च चेम कम हर्बल प्रोडक्ट और सूर्यमुखी हर्बल काठमांडू द्वारा उत्पादन कर रहे हैंड सेनेटाइजर पर तत्काल रोक लगा दी है और लोगों से आह्वान किया गया है कि वो इन कंपनियों के सैनिटाइजकर का इस्तेमाल नहीं करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। 


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads