देश
धनुषा के गणेशमान चारनाथ नगरपालिका के 15 वर्षीया किशोरी का बकरी चराने के समय उसके साथ बलात्कार की घटना की बात सामने आयी है।
15 वर्षीया किशोरी के साथ बलात्कार
धनुषा के गणेशमान चारनाथ नगरपालिका के 15 वर्षीया किशोरी का बकरी चराने के समय उसके साथ बलात्कार की घटना की बात सामने आयी है।
इलाका पुलिस कार्यालय ढल्केवर के इन्चार्ज पुलिस निरीक्षक तीर्थ बहादुर कार्की के अनुसार, पीड़ित ने आरोप लगाया कि भादो 15 गते लगभग 9 बजे सुबह जब 15 वर्षीया किशोरी बकरी को लेकर घर से 1 किलोमीटर दूर फुलवारी गयी थी। जब वह बकरी चराकर घर वापस आने लगी तो मास्क लगाकर एक युवक उसके पास आया और उसे झाड़ी में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस निरीक्षक कार्की के अनुसार, पीड़ित जब घर जा रही थी तो रास्ता में उसे दो युवक ने छेड़ा था और उसके कुछ देर बाद मास्क लगाकर उसके साथ जबरदस्ती किया गया। पीड़ित पक्ष द्वारा घटना के सम्बन्ध में इलाका पुलिस कार्यालय ढल्केवर को जानकारी दी गई है।
इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर घटना में संलग्न 3 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें